Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CJP और लेफ्ट के प्रोटेस्ट में नहीं शामिल हो पाएंगे छात्र! विजय सरकार का सख्त निर्देश, भड़के सौरव दास

CJP और लेफ्ट के प्रोटेस्ट में नहीं शामिल हो पाएंगे छात्र! विजय सरकार का सख्त निर्देश, भड़के सौरव दास

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (Chief Minister Joseph Vijay in Tamil Nadu) की सरकार ने छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को लेफ्ट पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी  (CJP) के प्रदर्शनों से दूर रखने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- सावधान, घर पर बच्चे की डिलीवरी कराई तो होगी सजा! तमिलनाडु सरकार ला रही नया कानून

CJP के प्रवक्ता सौरव दास (CJP spokesperson Sourav Das) ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार किसी व्यक्ति के विरोध करने के अधिकार पर रोक नहीं लगा सकती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है। सरकार के निर्देश के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) और उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) को कार्रवाई करनी होगी। पुलिस और जिला प्रशासन को भी इसमें शामिल किया गया है। सभी विभागों को मिलकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि छात्र इन प्रदर्शनों में शामिल न हों। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब तमिलनाडु में NEET को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन भी विरोध कर रहे हैं। CJP भी NEET को पूरी तरह खत्म करने की मांग कर रही है। ऐसे में सरकार के निर्देश का इन प्रदर्शनों पर सीधा असर पड़ सकता है।

खास बात यह है कि कुछ समय पहले विजय सरकार (Vijay Government) ने एंटी-NEET प्रदर्शनों से जुड़े पुराने मामले वापस लेने का निर्देश दिया था। ये मामले शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज हुए थे। अब छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने के निर्देश के बाद सरकार की नीति पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement