मुंबई। सुनेत्रा अजित पवार (Sunetra Ajit Pawar) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP – अजित पवार गुट) का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। यह फैसला गुरुवार को मुंबई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सुनील तटकरे ने समर्थन दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अन्य सदस्यों ने एकमत से इसे मंजूरी दी।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव
यह फैसला उनके पति और पूर्व NCP राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के निधन के लगभग एक महीने बाद आया है। अजित पवार की मौत 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हुई थी। सुनेत्रा अजित पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री भी हैं और NCP की विधायक दल की नेता चुनी गई थीं। वे पार्टी की तीसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष और पहली महिला अध्यक्ष हैं।