Sunita Williams : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाली हैं। इससे पहले सुनीता साल 2006 और 2012 में दो बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। वह कल 1 (7 मई) भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेंगी। उन्होंने कहा, “जब मैं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचूंगी तो यह घर लौटने जैसा होगा।” वह 2006 व 2012 में भी अंतरिक्ष की यात्रा पर जा चुकी हैं। सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर कैलिप्सो मिशन का हिस्सा होंगी। अमेरिका स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, मिशन के लिए 2 सीनियर साइंटिस्ट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को चुना गया है।
पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
सुनीता विलियम्स ने अपने दो मिशनों के तहत अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। ऐसे में अब तीसरी बार वो लगभग एक हफ्ते तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहेगी।
दरअसल, सुनीता विलियम्स स्टारलाइनर मिशन के तहत अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही हैं। इसी के साथ सुनीता एक नए ह्यूमन-रेटेड अंतरिक्ष यान के पहले मिशन पर उड़ान भरने वाली पहली महिला होंगी। यह पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान होगा, जो 7 मई को लॉन्च होगा।