Sunny Leone Restaurant : बॉलीवुड की ग्लैमर्स एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने फूड इंडस्ट्री (Food Industry) में कदम रखा है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-129 (Noida Sector-129) में अपना रेस्टोरेंट खोला है। सनी ने रेस्टोरेंट में पिज्जा बनाते हुए वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ‘चिका लोका नोएडा’ (Chica Loca Noida) पर शेयर किया है। सनी के रेस्टोरेंट का नाम ‘चिका लोका’ (Chica Loca) है।
पढ़ें :- तेजप्रताप ने राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये आर्थिक मदद देने का किया ऐलान, जेल में बंद हैं अभिनेता
सनी लियोनी (Sunny Leone) के इस रेस्टोरेंट के नाम पर एक पर्सनल इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया गया है। जिसका नाम ‘चिका लोका नोएडा’ (Chica Loca Noida) है। इस एकाउंट पर सनी के रेस्टोरेंट की वीडियो शेयर की गई हैं। एक वीडियो में सनी पिज्जा बनाती हुई नजर आ रही हैं। पिज्जा बनाते हुए सनी काफी खुश नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट में खाने की कई कई तरह की चीजें मिलेंगी। बताया जा रहा है कि सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ बीते सप्ताह शनिवार को यहां पहुंची थीं।
पढ़ें :- Layoff News GCCs : GCCs में नौकरियों में कटौती, भारत में जाएगी 1000 की नौकरी, AUMOVIO का बिग प्लान
सनी का रेस्टोरेंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। देखने में वह काफी शानदार नजर आ रही है। यह बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। सनी के रेस्टोरेंट ‘चिका लोका’ (Chica Loca) का हिंदी में अर्थ ‘पागल लड़की’ बताया जा रहा है।