Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड की सुपर-हीरो मूवी बॉलीवुड फिल्मों का अकेले ही बिगाड़ देगी गणित ,बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

हॉलीवुड की सुपर-हीरो मूवी बॉलीवुड फिल्मों का अकेले ही बिगाड़ देगी गणित ,बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जून का पहला हफ्ता मनोरंजन इंडस्ट्री के लिहाज से काफी अहम होने जा रहा है। भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक सिनेमाघरों में लेटेस्ट रिलीज की बहार देखने को मिलेगी। इस आधार पर हम आपको हॉलीवुड की एक मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो मूवी ही-मैन (Superhero Movie He-Man) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका निर्माण मास्टर ऑफ द यूनिवर्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म ही-मैन बॉक्स ऑफिस (Box office) पर तीन भारतीय फिल्मों का गणित बिगाड़ती हुई नजर आएगी। आइए इस मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

पढ़ें :- वरुण का 'HJTIHH' राम चरण पर भारी, 'पेद्दी' का बिगड़ा गणित!

इन फिल्मों से टक्कर लेगा ही-मैन

बात की जाए ही-मैन (He-Man) की रिलीज डेट की तरफ तो 5 जून 2026 को इस अंग्रेजी फिल्म को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। भारत में भी ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में फैंस को एंटरटेन करती हुई दिखेगी। इतिहास गवाह है कि हॉलीवुड की सुपर हीरो मूवीज को भारतीय दर्शक देखना पसंद करते हैं। ऐसे में ही-मैन की सफलता की उम्मीद काफी हाई नजर आ रही है।

इसी कारण ही-मैन (He-Man) बॉक्स ऑफिस (Box office) पर इन तीन भारतीय फिल्मों का गणित बिगाड़ती हुई नजर आ सकती हैं। जिन्हें 4 से 5 जून के बीच बड़े पर्दे पेश किया जाएगा। इन फिल्मों में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की पेड्डी, बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की बंदर और वरुण धवन की अपकमिंग मूवी है जवानी तो इश्क होना है के नाम शामिल हैं।

पेड्डी (Peddi)- 4 जून 2026

पढ़ें :- 'पेद्दि' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 6 दिन में ₹332.1 करोड़ का अकड़ा किया पार

है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)- 5 जून 2026

बंदर (Bandar)- 5 जून 2026

ही-मैन (He-Man)- 5 जून 2026

ऐसे में जून के पहले फ्राइडे को थिएटर्स में मनोरंजन का महासंग्राम देखने को मिलेगा। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि इन चारों फिल्मों में से कमर्शियल तौर पर कामयाबी का परचम कौन सी मूवी लहराएगी।

कौन बना ही-मैन?

पढ़ें :- विवादों के बीच ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का गाना‘चुनरी चुनरी’ गाना रिलीज, यूजर्स को याद आए सलमान खान

अगर आपने बचपन में कॉमिक्स पढ़ी हैं तो आपको बता होगा कि ही-मैन सुपर हीरोज (He-Man Superheroes) की दुनिया का सबसे लोकप्रिय किरदार है। हॉलीवुड में पहले भी इस कैरेक्टर पर मूवीज बनी हैं, ऐसे में अब 2026 में एक बार फिर से ही-मैन वापसी करने जा रहा है। इस बार ही-मैन के किरदार में आपको हॉलीवुड सुपरस्टार निकोलस गैलिट्जिन नजर आएंगे।

Advertisement