1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. वरुण का ‘HJTIHH’ राम चरण पर भारी, ‘पेद्दी’ का बिगड़ा गणित!

वरुण का ‘HJTIHH’ राम चरण पर भारी, ‘पेद्दी’ का बिगड़ा गणित!

'है जवानी तो इश्क होना है' निर्देशक डेविड धवन के करियर की आखिरी फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती जमाने का प्रयास किया है और दूसरे सोमवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। अब तक इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके अलावा वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की ये फिल्म साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी से हिंदी भाषा में कमाई के मामले में आगे निकल गई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

HJTIHH vs Peddi Box Office: 5 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कोई भी मिला-जुला रिस्पॉन्स नहीं मिला है। लेकिन इसके बावजूद भी कमाई के मामले में इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की है। सिर्फ इतना ही नहीं हिंदी भाषा में कलेक्शन के मामले में वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने साउथ की फिल्म पेड्डी को मात दे दी है।

पढ़ें :- Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी देशवासियों को शुभकामनाएं

आइए जानते हैं विस्तार से

‘है जवानी तो इश्क होना है’ निर्देशक डेविड धवन के करियर की आखिरी फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती जमाने का प्रयास किया है और दूसरे सोमवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। अब तक इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके अलावा वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की ये फिल्म साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी से हिंदी भाषा में कमाई के मामले में आगे निकल गई है। हांलाकि हिंदी में रिलीज के 13 दिनों के भीतर पेड्डी अब तक 16 करोड़ का बिजनेस कर पाई है और वहींं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कारोबार पेड्डी से लगभग 40 करोड़ अधिक है। इसके आधार पर वरुण की रोमांटिक ड्रामा फिल्म राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर भारी पड़ी है। आपको बता दें कि इससे पहले वरुण धवन देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाई थी।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने निकाला बजट

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अब तक 55 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड 65 करोड़ से ज्यादा कमाई करने में सफल रही है। इसके साथ ही ये फिल्म अपना बजट निकालने में सफल रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म लगभग 50 करोड़ से ज्यादा में बनाई गई है।

पढ़ें :- आजम खान बनेंगे 2027 में गृह मंत्री, शिवपाल यादव के ऐलान से यूपी की सियासत में हलचल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...