Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म जन नायकन लीक, एडिटर्स के समर्थन में उतरा एफईएफएस आई

सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म जन नायकन लीक, एडिटर्स के समर्थन में उतरा एफईएफएस आई

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्म एडिटर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गोपी और फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया के प्रेसिडेंट आरके सेल्वमणि ने चेन्नई में FEFSI हेडक्वार्टर में हुई एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होने फिल्म जना नायकन के इंटरनेट पर कथित लीक में एडिटर्स के शामिल होने की बात से इनकार किया। थलपति विजय स्टारर फिल्म जना नायकन के कथित लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच, फिल्म एडिटर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गोपी ने ऐसी किसी भी गतिविधि में एडिटर्स के शामिल होने की बात से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि एडिटर्स कभी भी इस तरह का काम नहीं करेंगे और आज मीडिया के सामने यह साफ किया कि उनकी टीम ने पहले ही एक अंदरूनी जांच कर ली है। उनके मुताबिक इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक रिपोर्ट भी सौंपी जा चुकी है।

पढ़ें :- सुपरस्टार विजय की फिल्म जना नायकन सोशल मीडिया पर हुई लीक, रजनीकांत और चिरंजीवी ने आरोपियों को सजा देने की मांग

आरके सेल्वमणि ने कहा कि कथित लीक के पीछे जो मुख्य आरोपी है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले की सक्रियता से जांच कर रही है। मीडिया के सामने गोपी ने फिल्म जना नायकन के एडिटर प्रदीप पर लगाए जा रहे आरोपों के बारे में भी बात की और कहा कि लोगों को बिना सबूत के उन पर आरोप नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि जांच अभी भी जारी है। FEFSI यूनियन के प्रेसिडेंट सेल्वमणि ने डायरेक्टर अमीर की टिप्पणियों का जवाब दिया। अमीर ने पहले एडिटर्स और फिल्म क्रू के सदस्यों पर कथित लीक में शामिल होने का आरोप लगाया था। सेल्वमणि ने कहा कि अमीर को एडिटर्स और क्रू पर लगाए गए अपने आरोप वापस ले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के तेजी से बढ़ते चलन के साथ ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। पायरेसी कोई नई बात नहीं है और यह फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से चली आ रही एक समस्या है। ऐसी लीक्स को रोकने और भविष्य में इसी तरह की घटनाओं से बचने के लिए सिस्टम बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने भी एक बयान जारी किया था। जब फिल्म जना नायकन के कथित लीक को लेकर बोर्ड पर आरोपों की झड़ी लग गई थी। बोर्ड ने कहा कि ऐसी खबरें कि तमिल फ़िल्म जना नायकन सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) से लीक हो गई है, पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठी हैं। बयान में कहा गया कि कंटेंट तक पहुंच पासवर्ड से सुरक्षित है। KDM पूरी तरह से प्रोड्यूसर औरफ़िल्ममेकर के पास ही रहता है। बिना किसी वैध KDM के फ़िल्म तक पहुंचा या उसे देखा नहीं जा सकता। थलापति विजय अभिनीत फ़िल्म जना नायकन तब सुर्खियों में आई, जब कथित तौर पर फ़िल्म के कुछ दृश्य ऑनलाइन प्रसारित हो गए। इस मुद्दे पर चिरंजीवी, रजनीकांत और कमल हासन सहित कई फ़िल्मी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने पायरेसी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई।

Advertisement