नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (Yamuna River Board) से कहा कि वह दिल्ली के निवासियों के समक्ष जल संकट (Water Crisis) के समाधान के लिए सभी हितधारक राज्यों की 5 जून को एक आपातकालीन बैठक (Emergency Meeting) आयोजित करे।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पड़ोसी राज्य हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग करने वाली दिल्ली सरकार (Delhi Government) की याचिका पर सुनवाई के लिए 6 जून की तारीख तय की है और बैठक की कार्यवाही तथा उठाए गए कदमों पर सुझाव मांगे हैं।