Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोज़र नीति’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी स्वागत योग्य : राहुल गांधी

बीजेपी की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोज़र नीति’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी स्वागत योग्य : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि भाजपा (BJP) की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोज़र नीति’ (Unconstitutional and Unjust ‘Bulldozer Policy’)  पर सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) की टिप्पणी स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि बुलडोज़र के नीचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनक़ाब हो चुका है।

पढ़ें :- यूपी के अब इस जिले में चलेगी मेट्रो, रूट और स्टेशन सब कुछ तय, DPR तैयार

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा​ कि बेलगाम सत्ता का प्रतीक बन चुके बुलडोज़र ने नागरिक अधिकारों को कुचल कर कानून को निरंतर अहंकार भरी चुनौती दी है। ‘त्वरित न्याय’ की आड़ में ‘भय का राज’ स्थापित करने की मंशा से चलाए जा रहे बुलडोज़र के पहियों के नीचे अक्सर बहुजनों और गरीबों की ही घर-गृहस्थी आती है।

उन्होंने कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  इस अति संवेदनशील विषय पर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर भाजपा सरकारों के इस लोकतंत्र विरोधी अभियान से नागरिकों की रक्षा करेगा। देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, सत्ता की चाबुक से नहीं।

पढ़ें :- बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट
Advertisement