नई दिल्ली: आज एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है।आसमान में अनोखा दृश्य दिखाई देगा । आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जब सूरज और धरती के बीच में चांद आएगा तो इस ग्रहण से आसमान में एक आग का घेरा नजर आएगा। इसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं। यह दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। सूर्यग्रहण भारत में भी कुछ इलाकों में देखा जा सकता है।
पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर बन रहा है ये खास योग , इन राशियों की चमकेगी किस्मत
सूर्य ग्रहण आज शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दिन लग रहा है, जिससे इस ग्रहण का धार्मिक महत्व अधिक बढ़ गया है। इसके साथ ही 15 दिन के कम समय के अंदर आज इस साल का दूसरा ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है।
यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम लगभग 5:52 बजे इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा। वहीं, लद्दाख के उत्तरी हिस्से में, जहां शाम लगभग 6.15 बजे सूर्यास्त होगा, शाम लगभग छह बजे सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।