Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Grahan 2022 : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, ये राशि वाले कुछ चीजों में रहें सतर्क

Surya Grahan 2022 : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, ये राशि वाले कुछ चीजों में रहें सतर्क

By संतोष सिंह 
Updated Date

Surya Grahan 2022 : इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)के दिन लग रहा है। सूर्य ग्रहण करीब एक घंटे तक रहेगा। कार्तिक मास (Kartik Month) की अमावस्या तिथि और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होने के कारण इस बार कई राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। खासकर कुछ राशियों को कुछ खास चीजों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि ऐसा बहुत कम होता है कि दिवाली के दिन या फिर दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)  पड़ रहा हो।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

वृषभ राशि वालों को निवेश से जुड़े सभी नियम मानने होंगे। किसी भी चीज में निवेश करते समय खास सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के दुष्प्रभावों से बचने के लिए अपने पैसों के खर्च में कटौती करनी होगी। पैसों को गलत जगह खर्च करने से बचें। इससे आप धन हानि से बच जाएंगे।

कुंभ राशि के लोगों को किसी प्रकार के पैसे के लेनदेन से बचना चाहिए। इस दिन पैसों के लेन देन या लोन लेते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि वाले भी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)  के खराब प्रभावों से बचने के लिए बिजनेस में सतर्कता बरतें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) तिथि शाम 5:29:35 से शुरू होगी, अगले दिन अक्टूबर 25 को शाम 4:20:38 तक रहेगी। इसलिए दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) अगले दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। इसलिए दिवाली की पूजा पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। ग्रहण 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)  रहेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)  भारत में नहीं दिखाई देगा।

Advertisement