1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया…कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया…कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पश्चिम बंगाल के सुजापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ​भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अगर हम अपने हक के लिए खड़े नहीं हुए तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। ये खतरे की घंटी है। BJP सरकार फिर से आई तो नरेंद्र मोदी तानाशाह बन जाएंगे। देश में भाईचारे को खत्म कर देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पश्चिम बंगाल के सुजापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ​भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अगर हम अपने हक के लिए खड़े नहीं हुए तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। ये खतरे की घंटी है। BJP सरकार फिर से आई तो नरेंद्र मोदी तानाशाह बन जाएंगे। देश में भाईचारे को खत्म कर देंगे।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

उन्होंने आगे कहा कि, हमारे देश में मालदा की एक खास पहचान है। यहां के सुपुत्र एबीए गनी खान चौधरी जी का इस क्षेत्र के विकास में बहुत योगदान रहा है। गनी खान चौधरी जी अपनी बात के पक्के थे, वे किसी से डरते नहीं थे। जब इंदिरा गांधी जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, तब उन्होंने गांव-गांव में सरकारी बैंकों की शाखा खोली और गरीबों को लोन दिलवाने का काम किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने लोकतंत्र को मजबूती दी। बाबासाहेब अंबेडकर जी ने देश को संविधान दिया, जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए। लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं करते, वे बस कांग्रेस को बुरा-भला कहकर आगे बढ़ना चाहते हैं। कांग्रेस ने देश में मनरेगा शुरू किया, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाई और शिक्षा का अधिकार दिया। नरेंद्र मोदी ने क्या किया?

इसके साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी ने कहा था…विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा, सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए डालूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, युवाओं को 2 करोड़ रोजगार दूंगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, वे सिर्फ झूठ बोलते हैं। नरेंद्र मोदी ‘झूठों के सरदार’ हैं। साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी ने एक और झूठ बोला। मोदी जी कह रहे हैं कि कांग्रेस जातिगत जनगणना कर आपका मंगलसूत्र तक छीन लेगी। देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, क्या हमने किसी का मंगलसूत्र छीना? कांग्रेस ने तो हमेशा देश के विकास के लिए काम किया है।

 

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...