Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya rashi  parivartan : 14 मार्च को सूर्य करेगा इस राशि में प्रवेश,इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Surya rashi  parivartan : 14 मार्च को सूर्य करेगा इस राशि में प्रवेश,इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya rashi parivartan : ग्रह मंडल के राजा सूर्य की चाल बदलने वाली है। सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे है। कुंडली में सूर्य देव आत्मा के प्रतीक है।सूर्य महत्वाकांक्षा और सत्ता का प्रतीक है। पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों की सृष्टि, पालन और संहार के कारण भी सूर्य ही हैं। यही कारण है कि वेद में सूर्यदेव को चराचर जगत की आत्मा माना गया है। जन्म कुंडली में सूर्य अपने से सातवें घर पर दृष्टि डालते हैं। किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य से उसे सुख, यश, तेज, शूरता, आत्मा, पिता, रोजगार, सिर के रोग, आँख के रोग, शत्रुता, आरोग्यता आदि का विचार किया जाता है

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

ग्रहों का राजा सूर्य जल तत्व की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। ये ग्रह परिवर्तन 14 मार्च, सोमवार को होगा। वहीं कुछ पंचांगों में सूर्य राशि परिवर्तन 15 मार्च को बताया जा रहा है। मीन राशि में सूर्य 14 अप्रैल तक रहेगा। इसके बाद मेष में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के मीन राशि में जाते ही मल मास शुरू हो जाएगा।

मेष राशि
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अच्छी पकड़ होगी। आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
वृषभ राशि
आप कुछ पुरानी भूली हुई चीजों या अटकी हुई चीजों से भी कमा सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा।
मिथुन राशि
कार्यस्थल में आपकी पकड़ अच्छी होगी। आप अपने कार्यों को समय पर अच्छी तरह से पूरा करने में सक्षम होंगे और आपका संगठनात्मक कौशल सराहनीय रहेगा।
कर्क राशि
जो लोग व्यवसाय में हैं उन्हें सफलता मिलेगी। यदि आप नई नीतियों की शुरुआत कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल है, क्योंकि आपकी किस्मत आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में आपका साथ देगी।

Advertisement