Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सूर्य कुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप की जीत को यादकर हुए भावुक, बोले- कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं

सूर्य कुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप की जीत को यादकर हुए भावुक, बोले- कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं

By Abhimanyu 
Updated Date

On This Day in Cricket: आज (29 जून) के ही दिन 2024 भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस फाइनल में सूर्य कुमार यादव की ओर से बाउंड्री पर पकड़े गए कैच ने मैच का रुख पलट दिया था। जिसे पूर्व टी20 कप्तान ने याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा की है। सूर्या ने लिखा कि कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं।

पढ़ें :- Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के अपने अविश्वानीय कैच की फोटो शेयर करते हुए सूर्य कुमार यादव ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “खेल में कुछ पल ऐसे होते हैं जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। हर कुर्बानी, हर मुश्किल, हर प्रैक्टिस सेशन, स्टैंड्स से मिला हर चीयर – इन सबने मिलकर उस यादगार रात को मुमकिन बनाया। इस पल को इतने शानदार लोगों के साथ बांटने और दुनिया भर के लाखों भारतीयों के साथ इसे महसूस करने पर गर्व है।”

सूर्या ने आगे लिखा, “उस फ़ाइनल से पहले, उसके दौरान और उसके काफ़ी समय बाद भी अपना प्यार हम तक पहुँचाने के लिए आपका शुक्रिया। 29 जून, 2024। हम हमेशा आपका जश्न मनाते रहेंगे।” बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। फिर सूर्या को कप्तान बनाया गया और उन्होंने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को फिर वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता कप्तान सूर्य कुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया, क्योंकि उनकी व्यक्तिगत परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही है। इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी। इसके बाद अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम का आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के सामने सूपड़ा साफ हो गया है।

पढ़ें :- श्रीलंकाई गेंदबाज से लड़ाई के बाद यशस्वी जायसवाल का हर्षा भोगले पर फूटा गुस्सा, बोले- अगर आपको नहीं पता तो प्लीज़ कोई राय न बनाएं
Advertisement