Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे में काम करने वाली एक्ट्रेस का हुआ निधन

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे में काम करने वाली एक्ट्रेस का हुआ निधन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते अब तक कई बड़े-बड़े स्टार्स ने अपनी जान गवा दी है। वहीं कई ऐसे स्टार्स भी हैं जो अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। अब इन सभी के बीच एक और बड़ी खबर आई है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत, ‘छिछोरे’ समेत कई हिंदी और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल कोरोना से जंग हार गईं हैं।

पढ़ें :- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं ये फेमस टीवी एक्ट्रेस

आपको बता दें, वह 47 साल की थीं और कोरोना वायरस से जूझ रही थीं। आपको हम यह भी बता दें कि उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। खबरों के अनुसार वह शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं, लेकिन जब मुंबई लौटीं तो उन्‍हें कोविड-19 वायरस के कुछ लक्षण महसूस हुए।

उसके बाद जब उन्‍होंने टेस्‍ट कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं। बताया जा रहा है एक्ट्रेस पहले खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर अपना इलाज करवा रही थीं, लेकिन सांस लेने की तकलीफ के चलते वह आईसीयू में भर्ती थीं, हालाँकि अब वह मौत को गले लगा चुकीं हैं। अभिलाषा एक मराठी अदाकारा भी थीं और उनके निधन से मराठी और बॉलीवुड में शोक की लहर है। अब एक्ट्रेस के फैंस और करीबी लोग उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे हैं। आप सभी को बता दें कि अभिलाषा पाटिल मराठी स‍िनेमा का बड़ा नाम हैं।

उन्होंने कई मराठी फिल्मों जैसे ‘ते अठ दिवस’, ‘बायको देता का बायको’, ‘परवास’ और ‘तुझा माझा अरेंज मैरेज’ में काम किया है। इसके अलावा हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री ‘छिछोरे’ के अलावा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘गुड न्यूज’ और ‘मलाल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।

पढ़ें :- Russian Girl Video Viral : रशियन लड़की को चाहिए इंडियन दूल्हा, इन शर्तों को पूरा कर बना सकते हैं अपनी दुल्हनिया
Advertisement