Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहली कैबिनेट बैठक में शुभेंदु अधिकारी के फैसले, बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना,सीमा क्षेत्रों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

पहली कैबिनेट बैठक में शुभेंदु अधिकारी के फैसले, बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना,सीमा क्षेत्रों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

By हर्ष गौतम 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरकार बनने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों का ऐलान किया। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में अब केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत लागू की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र की दूसरी योजनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से बंगाल में शुरू करने की बात कही गई।

पढ़ें :- शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अयोध्या से पकड़ा गया मुख्य शूटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जन आरोग्य योजना समेत अन्य केंद्रीय योजनाओं को लागू करना सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों, पुलिस प्रशासन और मतदाताओं का भी आभार जताया।

हिंसा में जान गंवाने वालों पर भी बड़ा बयान

शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर पीड़ित परिवार चाहेंगे तो सरकार इन मामलों की जांच शुरू करेगी। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक संघर्ष के दौरान 321 लोगों की जान गई थी।

सीमा क्षेत्रों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

पढ़ें :- बंगाल विधानसभा में टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को बनाया नेता प्रतिपक्ष

बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जा रही है। सरकार का लक्ष्य अगले 45 दिनों के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा करने का है, ताकि सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जा सके। सरकार के इन फैसलों को नई प्रशासनिक दिशा और केंद्र के साथ बेहतर तालमेल की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement