Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Swachh Survekshan 2024 Live : स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर फिर वन बना नंबर, एमपी स्वच्छ राज्यों में दूसरे स्थान पर

Swachh Survekshan 2024 Live : स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर फिर वन बना नंबर, एमपी स्वच्छ राज्यों में दूसरे स्थान पर

By संतोष सिंह 
Updated Date

Swachh Survekshan 2024 Live : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर (Indore City) ने लगातार 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर (Clean City)  बने रहने की दौड़ में बाजी मारी है। नई दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड सेरेमनी (Cleanliness Survey Award Ceremony) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को अवार्ड सौंपा। गुजरात के शहर सूरत को भी सबसे स्वच्छ शहर (Clean City) के अवार्ड से नवाजा गया। एमपी के 6 और छत्तीसगढ़ के पांच शहरों को अवार्ड मिले हैं। वहीं, भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी का अवार्ड मिला है। वहीं मध्यप्रदेश के अमरकंटक, महू और बुधनी को भी नेशनल अवॉर्ड (National Award) मिला है। इस साल 80 पुरस्कार वितरित होंगे।

पढ़ें :- CM ममता ने भाजपा में सेंध लगाने की कर ली तैयारी, चुनाव से पहले प्रभावशाली नेता को सर्वोच्च सम्मान मिलने पर अटकलें तेज

गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में सुबह 8.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त हर्षिका सिंह को सम्मानित किया। मध्यप्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार प्राप्त हुए।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी को लेकर बढ़ा विवाद, समाजवादी छात्र सभा-NSUI के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, एबीवीपी कार्यकर्ता भी मैदान में उतरे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav)  ने “स्वच्छता सर्वेक्षण में सातवीं बार इंदौर के प्रथम आने पर मध्यप्रदेश और इंदौर वासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है। स्वच्छता की इस सबसे बड़ी उपलब्धि पर मैं समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वच्छता के कार्य में लगी पूरी टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं एवं अपील करता हूं कि स्वच्छता के लिए आपका यह जुनून कभी कम न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सदैव कटिबद्ध है।

पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह और स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष अश्विनी शुक्ला भी मौजूद रहे।

Advertisement