Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा कार्यसमिति बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कही ऐसी बातें

भाजपा कार्यसमिति बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कही ऐसी बातें

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। भाजपा की कार्यसमिति की बैठक रविवार से शुरू कर दिया गया है। यह बैठक राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। इस इस मौके पर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की अभी से 2024 आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है और साल 2024 में प्रचंड जीत की पटकथा लिखनी है।

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

बता दें कि आगामी 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर भाजपा सरकार जमकर तैयारियां कर रही है। जिसको लेकर कार्यसमिति की बैठक किया गया है। जिसके माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। इस बैठक की शुरूआत करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ‘कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों का सम्मान करता हूं। भाजपा ने चुनाव में इतिहास रचा है, ये सफलता सबकी सफलता की कहानी बयां कर रही है। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो पाया है।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को कल आठ साल पूरे हो रहे हैं। उनकी बातों और उनके विजन को जन-जन तक पहुंचना है। चुनाव में प्रचंड जीत के साथ वापसी की है। जेपी नड्डा, पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में नई पटकथा लिखी जा रही है। पूंजीवाद और जातिवाद पर ये विजय है।

Advertisement