Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 Asia Cup 2022 : फाइनल में भारत की भिड़ंत होगी श्रीलंका से, सेमीफाइनल में एक रन से हारकर पाकिस्तान आउट

T20 Asia Cup 2022 : फाइनल में भारत की भिड़ंत होगी श्रीलंका से, सेमीफाइनल में एक रन से हारकर पाकिस्तान आउट

By संतोष सिंह 
Updated Date

T20 Asia Cup 2022 : महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में 15 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से यह मैच खेला जायेगा। आज दोनों सेमीफाइनल मुकाबले में पहले भारत ने थाइलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनायी। उसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में मात दी। भारत ने थाइलैंड पर शानदार 74 रनों से जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

श्रीलंका महिला टीम ने एक रन से पाकिस्तान को हाराया

श्रीलंका महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाये। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम छह विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए मदावी ने सबसे अधिक 35 रन बनाये। अनुष्का संजीवनी ने 26 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इनोका रनवीरा ने दो विकेट हासिल किये। सुगंदिका कुमारी और कविशा दिलहारी ने एक-एक विकेट हासिल किये। पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक 42 रन कप्तान बिस्माह मारूफ ने बनाये। गेंदबाजी में नाशरा संधू ने तीन विकेट चटकाये।

Advertisement