T20 world cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकबाला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। पिछले मैच में भारतीय टीम ने जीत हालिस की थी। वहीं, पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।
पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान/सैम अयूब, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।