T20 World Cup 2026 Prize Money: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है। इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) तीन टी20 विश्व कप (Three T20 World Cups) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। खास बात यह भी रही कि टीम इंडिया अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी।
पढ़ें :- रिंकू सिंह ने विश्व विजेता बन यूं पूरा किया खानचंद सिंह का अधूरा सपना, 9 दिन पहले हुआ था पिता का निधन
इस ऐतिहासिक जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से भारतीय टीम पर इनामी राशि की भी बरसात हुई। चैंपियन बनने पर भारत को 3 मिलियन डॉलर, यानी करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी दी गई।
न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़ रुपये
फाइनल में हारकर उपविजेता रहने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1.6 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 14.65 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। वहीं सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों को 790,000 डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) प्रत्येक दिए गए।
सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 3.48 करोड़
पढ़ें :- टीम इंडिया बनी विश्व चैंपियन तो बौखलाए आमिर, बोले- 'कप मेरे घर पर थोड़ी लेकर आएंगे...' जानें अफरीदी और अख्तर ने क्या कहा?
टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को 380,000 डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) की प्राइज़ मनी दी गई। इस श्रेणी में पाकिस्तान और मेजबान श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल रहीं। सभी को बराबर राशि दी गई।
इसके अलावा ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों के लिए 250,000 डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) की इनामी राशि तय की गई थी। आईसीसी (ICC) ने इस पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल लगभग 120 करोड़ रुपये का प्राइज़ पूल निर्धारित किया था।