1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया बनी विश्व चैंपियन तो बौखलाए आमिर, बोले- ‘कप मेरे घर पर थोड़ी लेकर आएंगे…’ जानें अफरीदी और अख्तर ने क्या कहा?

टीम इंडिया बनी विश्व चैंपियन तो बौखलाए आमिर, बोले- ‘कप मेरे घर पर थोड़ी लेकर आएंगे…’ जानें अफरीदी और अख्तर ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (T20 World Cup Trophy) अपने नाम की। खास बात यह रही कि भारत ने अपने ही घर में यह खिताब जीता और लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन (World Cup Champions) बनने का कारनामा भी कर दिखाया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Team India)  ने आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (T20 World Cup Trophy) अपने नाम की। खास बात यह रही कि भारत ने अपने ही घर में यह खिताब जीता और लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन (World Cup Champions) बनने का कारनामा भी कर दिखाया है।

पढ़ें :- टीम इंडिया में वापसी पर बोले भुवनेश्वर कुमार, बोले- अब लंबे सपने नहीं बनाता

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनियाभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने टीम इंडिया (Team India)  की जमकर तारीफ की, तो कुछ ने अपने अंदाज में तंज भी कसने की कोशिश की। मोहम्मद आमिर (Md. Amir) टीम इंडिया (Team India) की जीत पर बौखला गए और कह दिया कि भारतीय कप मेरे घर थोड़ी लाएंगे।

पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद की प्रतिक्रिया

शाहिद अफरीदी ने दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम (Team India)  इस समय बेहद मजबूत नजर आती है और उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अफरीदी ने टीम इंडिया (Team India)  के खेल की सराहना करते हुए कहा कि भारत की क्रिकेट व्यवस्था काफी मजबूत है और यही कारण है कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक

अहमद शहजाद ने भी की तारीफ

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस की सबसे शर्मनाक हार का गुनहगार कौन? कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन पर फोड़ा ठीकरा

पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद (Pakistan batsman Ahmed Shehzad) ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर संजू सैमसन (Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जमकर तारीफ की। शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) की कमियों की ओर भी इशारा किया और कहा कि भारत की सफलता से पाकिस्तान को सीख लेने की जरूरत है।

 

मोहम्मद आमिर का अलग अंदाज

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत को जीत की बधाई तो दी, लेकिन उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया। वीडियो में वह ज्यादा उत्साहित दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा, ‘वेल डन इंडिया, ट्रॉफी अपने घर ले जा रही है।’ हालांकि उनके भाव और अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे तंज के रूप में भी देखा। उनसे सवाल किया गया: इंडिया जीत गया, पूर्वानुमान गलत हो गया? इस पर मोहम्मद आमिर बोले- जीत गए हैं, बस ठीक है, कप अपने घर लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन..!

हालांकि, हारना मना है शो में उन्होंने कहा कि क्रेडिट टीम इंडिया को दिया जाए। आमिर ने कहा कि इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, गेम वहीं न्यूजीलैंड के हाथों से निकल गया। साथ ही उन्होंने अभिषेक की तारीफ भी की। इस विश्वकप के दौरान टीम इंडिया को लेकर आमिर की कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुई थीं, जिसके बाद वह खूब ट्रोल हुए थे।

शोएब अख्तर ने की भारतीय सिस्टम की सराहना

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद टीम और देश की क्रिकेट व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का क्रिकेट ढांचा बेहद मजबूत है और उसी का परिणाम है कि टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट जीत रही है।

मोहम्मद हफीज ने भी दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने भी भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘भारत को लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई।’ हफीज ने भारतीय खिलाड़ियों की निरंतरता और टीम के संतुलन की भी सराहना की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...