T20 World Cup Final : टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल (T20 World Cup Final) मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच होने वाला है। इससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर फाल्गुनी पाठक (Singers Falguni Pathak) परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होने वाला है। इस बीच सिंगर ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फैंस के सामने परफॉर्म करने को लेकर अपने उत्साह के बारे में बताया है।
पढ़ें :- भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज, टीम इंडिया रचेगी इतिहास या फिर कीवी टीम जीतेगी खिताब
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पाठक ने कहा कि ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के लिए इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का यह मेरा पहला अनुभव होगा। मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा।’
सिंगर ने जताई उम्मीद
उन्होंने आगे कहा,कि मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। कल दुनिया भर से फैंस होंगे। मैं भी उनमें से एक हूं। मैं कल के मैच का मजा लूंगी। मुझे यकीन है, भगवान ने चाहा तो भारत यानी हम जीतेंगे।’
उत्साहित हैं सुखबीर सिंह
पढ़ें :- टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने किया संन्यास ऐलान, फैंस हुए अचंभित
सिंगर सुखबीर सिंह (Singer Sukhbir Singh) भी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup) की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि ‘मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी क्रिकेट दर्शकों के लिए परफॉर्म नहीं किया है। यह परफॉर्मेंस बहुत खास होगी।
कड़ा होने वाला है मुकाबला
आपको बता दें भारत और न्यूजीलैंड आज आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup) के तहत आमने-सामने होंगे। भारत का मकसद तीन टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास बनाना होगा। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड भारत की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को रोकने की कोशिश करेगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची हैं।