T20 World Cup 2026 Warm Up Matches : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाला है। जिससे पहले 2 फरवरी से 6 फरवरी, 2026 तक 16 वार्म-अप मैच खेले जाने हैं। ये वार्म-अप मैच आमतौर पर पूरे इंटरनेशनल मैच नहीं होते, बल्कि प्रैक्टिस गेम होते हैं, जिनके रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं किए जाते हैं। हालांकि, टूर्नामेंट की तैयारी के मद्देनजर ये बेहद अहम हैं। आइये जानते हैं कि भारत के वार्मअप मैच फैंस कब-कहां देख पाएंगे-
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: वार्म-अप शेड्यूल
मैच 1: अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में – 2 फरवरी, दोपहर 3 बजे IST
मैच 2: इंडिया A बनाम USA नवी मुंबई में – 2 फरवरी, शाम 5 बजे IST
मैच 3: कनाडा बनाम इटली चेन्नई में – 2 फरवरी, शाम 7 बजे IST
पढ़ें :- CSK का कप्तान बनने के डिमांड पर संजू ने तोड़ी चुप्पी
मैच 4: श्रीलंका A बनाम ओमान बेंगलुरु में – 3 फरवरी, दोपहर 1 बजे IST
मैच 5: नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में – 3 फरवरी, दोपहर 3 बजे IST
मैच 6: नेपाल बनाम USA चेन्नई में – 3 फरवरी, शाम 5 बजे IST
मैच 7: नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में – 4 फरवरी, दोपहर 1 बजे IST
मैच 8: अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज बेंगलुरु में – 4 फरवरी, दोपहर 3 बजे IST
पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी
मैच 9: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो में – 4 फरवरी, शाम 5 बजे IST
मैच 10: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका नवी मुंबई में – 4 फरवरी, शाम 7 बजे IST
मैच 11: ओमान बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में – 5 फरवरी, दोपहर 1 बजे IST
मैच 12: कनाडा बनाम नेपाल चेन्नई में – 5 फरवरी, दोपहर 3 बजे IST
मैच 13: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स कोलंबो में – 5 फरवरी, शाम 5 बजे IST
मैच 14: न्यूजीलैंड बनाम USA नवी मुंबई में – 5 फरवरी, शाम 7 बजे IST
पढ़ें :- शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा 'ये वही क्रिकेटर हैं?' जानें- फिर क्या हुआ
मैच 15: इटली बनाम UAE चेन्नई में – 6 फरवरी, दोपहर 3 बजे IST
मैच 16: इंडिया A बनाम नामीबिया बेंगलुरु में – 6 फरवरी, शाम 5 बजे IST
कहां देख पाएंगे लाइव मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्मअप मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (जैसे, स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, और रीजनल/हिंदी चैनल) पर होने की संभावना है, क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स के पास 2026 तक भारत में ICC इवेंट्स के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हैं, जिसमें वार्म-अप मैच भी शामिल हैं अगर उन्हें कवर किया जाता है। इसके अलावा, इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (या JioCinema/Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।