Taiwan China Conflict : चीन अपनी चालाकियों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन दूसरे देशों की सीमाओं में अपने सैन्य विमानों को उड़ा कर उनकी शांति भंग करने की कोशिश करता जा रहा है। ताइवान ने 14 जनवरी को सुबह 6 बजे से 15 जनवरी को सुबह 6 बजे के बीच देश भर में छह चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया। खबरों के अनुसार, बीजिंग अब तक ताइवान के आसपास 114 चीनी सैन्य विमान और 65 नौसैनिक जहाज भेज चुका है।
पढ़ें :- Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल
ताइवान में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूलिंग पार्टी के नेता और वर्तमान उपराष्ट्रपति विलियम लाई चिंग-ते जीत दर्ज की। विलियम लाई की जीत से चीन तिलमिला उठा है। ड्रगैन उन्हें अपने लिए बेहद खतरनाक मानता है। यही वजह है कि मतदान से पहले चीन ने विलियम लाई चिंग-ते को खतरनाक अलगाववादी कहा था। इसके साथ ही चीन ने मतदाताओं को भी चेतावनी दी थी कि यदि वे सैन्य संघर्ष नहीं चाहते तो सही विकल्प चुनें। चीन ताइवान के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप करता रहता है।
चीन ने ताइवान को आंखें दिखाना शुरू कर दी हैं। इसी बीच खबर आई है कि ताइवान ने अपने द्वीप के पास रविवार की सुबह से लेकर सोमवार सुबह तक 6 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों को देखा है।