Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan Protest: तालिबान लड़ाके ने महिला पर तान दी बंदूक’, निडर प्रदर्शनकारी महिला डटी रही

Afghanistan Protest: तालिबान लड़ाके ने महिला पर तान दी बंदूक’, निडर प्रदर्शनकारी महिला डटी रही

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan Protest: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को कट्टरपंथी समूह तालिबान के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। निड़र महिलाएं नें तालिबान के खिलाफ नारे लगाते हुए आजदी का मांग कर रहीं थी। प्रदर्शन को विफल बनाने के लिए तालिबानियों हवा में फायरिंग भी की। फायरिंग के दौरान भी प्रदर्शन कर ही महिलाएं ड़री नहीं और अपना प्रदर्शन जारी रखा।

पढ़ें :- America : अमेरिका में फिलिस्तीन और इजरायल समर्थकों के बीच हुई झड़प , UCLA को झेलनी पड़ रही कड़ी आलोचना

इस दौरान ली गई कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें दिखाया गया है कि एक अफगान महिला एक सशस्त्र तालिबान जवान का सामना कर रही है। तालिबान का जवान महिला पर बंदूक तान रखा है लेकिन महिला बिना निडर हो कर उसका सामना कर रही है।

पढ़ें :- Goldy Brar Alive : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की नहीं हुई मौत, अमेरिकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन

 

टोलो न्यूज की पत्रकार ज़हरा रहीमी ने एक ट्वीट में रॉयटर्स के उस फोटो को शेयर किया है, जिसमें तालिबान लड़ाका अफगान महिला पर बंदूक ताने हुए हैं। इस तस्वीर में 1989 में चीन के तियानमेन स्क्वायर पर टैंकों को अवरुद्ध करने वाले एक अकेले आदमी की झलक दिखाई दे रही थी। रहीमी ने लिखा, “एक अफगान महिला निडरता से तालिबान के उस हथियारबंद जवान के आमने-सामने खड़ी है, जिसने उसकी छाती पर बंदूक तान रखी है।”

Advertisement