Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taliban News : तालिबान का तुगलकी फरमान, 10-वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों के स्कूल जाने पर लगाया प्रतिबंध

Taliban News : तालिबान का तुगलकी फरमान, 10-वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों के स्कूल जाने पर लगाया प्रतिबंध

By अनूप कुमार 
Updated Date

Taliban News : अफगानिस्तान में तालिबान सरकार (Taliban government) आए दिन प्रतिबंध लगाती रहती है। महिला शिक्षा को लेकर बेपरवाह तालिबान सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है।  तालिबान ने अफगानिस्तान के कुछ प्रांतों में 10 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं में पढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान शासित शिक्षा मंत्रालय (Taliban-ruled Ministry of Education) के अधिकारियों ने गजनी प्रांत में स्कूलों के प्रिंसिपलों से कहा, “10 साल से अधिक उम्र की किसी भी लड़की को प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने की अनुमति नहीं है।”

पढ़ें :- Vote Of Confidence In Nepal Parliament : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने संसद में  विश्वास मत जीत लिया

तालिबान ने इससे पहले महिलाओं के ब्यूटी पार्लर जाने, एनजीओ व किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठन में काम करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। पिछले साल तालिबान ने लड़कियों के यूनिवर्सिटी जाने पर रोक लगाई थी।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो के नेतृत्व वाले शासन के बाहर निकलने के बाद तालिबान ने सितंबर 2021 में लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा से प्रतिबंधित कर दिया था। हाई स्कूलों को केवल लड़कों के लिए फिर से खोलने का आदेश दिया था।

Advertisement