Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से कई कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी के इस दक्षिणी राज्य में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के इरादे को दिखाती है। भाजपा तमिलनाडु में मुख्य रूप से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
पढ़ें :- ईरान का दावा : अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया
बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरों को मौका दिया गया है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को राज्य की अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व अविनाशी विधानसभा सीट (SC) से मैदान में उतारा गया है, जबकि तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को हाई-प्रोफाइल मायलापुर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को सत्तूर से टिकट दिया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर उत्तर से चुनाव लड़ेंगी।
राज्य में बढ़े हुए राजनीतिक तापमान के बीच काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को इस बार चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन जारी की गई लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।
गौरतलब है कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। 6 अप्रैल नामांकन का आखिरी तारीख है। 9 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी।