Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tamil Nadu Cabinet Expansion : CM जोसेफ विजय कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों की एंट्री, जानें किसको मिला कौन साथ विभाग?

Tamil Nadu Cabinet Expansion : CM जोसेफ विजय कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों की एंट्री, जानें किसको मिला कौन साथ विभाग?

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य मंत्रिमंडल में 23 नए चुने गए विधायकों को शामिल किया है। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे गिंडी स्थित राज्यपाल आवास पर हुआ। इस समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री विजय और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इससे पहले विजय ने 23 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश की थी।

पढ़ें :- CM विजय के 'ऑपरेशन एल' से AIADMK में हाहाकार, 10 और MLA इस्तीफा देकर TVK में होंगे शामिल

राज्यपाल ने गुरुवार सुबह चेन्नई के लोक भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले इन नियुक्तियों को मंजूरी दी थी। यह विस्तार, हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद, विजय के नेतृत्व वाली नई बनी TVK सरकार में दूसरा बड़ा विस्तार है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की घोषणा के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल के नेता और किलियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश कुमार तथा मेलूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पी. विश्वनाथन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

इससे पहले मुख्यमंत्री विजय सहित मंत्रिमंडल में कुल 10 मंत्री थे। लेकिन अब TVK के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों के शपथ लेने के बाद मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

विजय कैबिनेट में अब कुल 4 महिला मंत्री

तमिलनाडु कैबिनेट में पहले से कीर्तना मौजूद हैं। वहीं अब तीन और महिलाओं को मौका दिया गया है। अविनाशी की विधायक कामली, कुमारपलायम की विधायक विजयलक्ष्मी और राजापलायम की विधायक जेगदेश्वरी. के को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

पढ़ें :- तमिलनाडु में NDA के साथ होने वाला है बंगाल और महाराष्ट्र वाला खेला! CM विजय की TVK में आ रहे 100 बड़े नेता

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के अनुसार, किसी राज्य की विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के अधिकतम 15 फीसदी सदस्य ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसी प्रावधान के तहत 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 तय की गई है।

59 साल बाद सरकार में शामिल हुई कांग्रेस

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार शाम को एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजेश कुमार और पी विश्वनाथन को तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कांग्रेस 59 वर्षों के अंतराल के बाद राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हो रही है।

Advertisement