पढ़ें :- CFMoto 550CL-C Cruiser Bike : नई सीएफमोटो 550सीएल-सी क्रूज़र बाइक अधिक क्षमता से तैयार , जानें इंजन और अपडेटेड स्टाइलिंग
नई पंच का डिजाइन
नई पंच फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में नजर आता है। SUV के फ्रंट में अब Punch EV जैसा हाई-टेक Lighting Setup दिखता है, जिसकी वजह से इसका Look पहले से ज्यादा प्रीमियम लगता है। ऊपर की तरफ LED DRLs और नीचे पतले Horizontal headlamps देखे जा सकते हैं। ग्रिल का डिजाइन भी नया है, जिसमें छोटे-छोटे स्लैट्स दिए गए हैं। इसके नीचे की तरफ रेक्टेंगुलर लोअर ग्रिल SUV को चौड़ा और मजबूत लुक देती है। Side Profile में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।
इंटीरियर
नई पंच के केबिन में भी कई अपडेट होने वाले हैं। सबसे खास बदलाव इसका नया 2-spoke steering wheel होगा, जो Tata की नई SUVs की पहचान बनता जा रहा है। इसके अलावा 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल देखने को मिल सकता है।
मॉडर्न और सेफ्टी
डैशबोर्ड का सेटअप भी थोड़ा बदला हुआ होगा ताकि केबिन ज्यादा मॉडर्न लगे। सेफ्टी के मामले में भी Punch Facelift बड़ा अपडेट लाने वाली है, और इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड किए जा सकते हैं। blind-spot monitor और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स भी जुड़ सकते हैं। Punch पहले से ही 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट और वॉयस कंट्रोल वाली सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ आती है।
360° कैमरा
लेटेस्ट टेस्टिंग फोटोज देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Punch में 360 डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।
पढ़ें :- Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026 : मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नईमेबैक एस-क्लास 2026 को किया पेश , जानें इंजन और फीचर्स
इंजन
Punch Facelift में इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा रहा है। SUV में पहले की तरह 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 87.8 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT दोनों गियरबॉक्स विकल्प दिए जाएंगे।