नई दिल्ली। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच था। भारत की जीत के हीरो 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने श्रीलंका की दूसरी पारी में 6 विकेट सहित मैच में 10 विकेट लिए। देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मैच में कुल 211 रन बनाए। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन की पारी खेली।
पढ़ें :- IND vs SL Test Day 5 : जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारतीय टीम, लंच ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर- 175/6
A clinical victory for #TeamIndia in the Galle Test.
Manav Suthar's 6 wicket haul in the second innings, guides India to a 165 run win over Sri Lanka.
Scorecard – https://t.co/M9LVyCAp8y #SLvIND pic.twitter.com/QxAhFQGZke
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
पढ़ें :- IND vs SL Test Live : भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी, श्रीलंका को मिला 372 रन का विशाल लक्ष्य
मैच के पांचवें दिन बुधवार को दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 75 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन था। सुथार ने अगले ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर दी। इस ओवर में सुथार ने सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 199 रन हो गया। सुथार ने अपने अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंका की पारी समेट दी।
An absolute display of skill and precision as Manav Suthar picks up 10 wickets in the 1st Test.
A glimpse of how he fared in his last ten deliveries in the second innings
#SLvIND #TeamIndia pic.twitter.com/B3QVZdhPuG — BCCI (@BCCI) August 19, 2026
पढ़ें :- ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास : सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने, कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
पहली पारी में पडिक्कल का शतक, भारत ने 462 रन बनाए
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर उतरकर 230 गेंद में 167 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का था। उन्होंने केएल राहुल के साथ 162 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए। भारत ने 462 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवानथा ने 3 विकेट लिए।
For his maiden Test ton that laid the foundation and an equally important knock in the second innings, @devdpd07 receives the Player of the Match award
#SLvIND #TeamIndia pic.twitter.com/EY7bbMT92f — BCCI (@BCCI) August 19, 2026
पढ़ें :- IND vs SL Test Day 4 Live : लड़खड़ाई भारत की दूसरी पारी, लंच ब्रेक तक 116 रन पर चार विकेट गिरे
श्रीलंका की पहली पारी में दिनूषा का शतक
श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने 168 गेंद में 100 रन बनाए। निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। श्रीलंका पहली पारी में 284 रन बना सका।
दूसरी पारी में पंत ने 66 रन बनाए
भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने 69 गेंद में 66 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। पंत के अलावा केएल राहुल ने 35 और पडिक्कल ने 44 रन बनाए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4, प्रभात जयसूर्या ने 3 और लहिरू कुमारा ने 2 विकेट लिए।
भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5वें स्थान पर
भारत गॉल टेस्ट जीतने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में टीम 53.33% पॉइंट परसेंटेज के साथ 5वें नंबर पर है। भारत के 10 टेस्ट में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ हैं। उसके खाते में 64 पॉइंट्स हैं।
भारत के पास अब 9 टेस्ट बाकी हैं। श्रीलंका के खिलाफ एक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट। यानी भारत के पास अधिकतम 108 पॉइंट्स और जोड़ने का मौका है। WTC में एक जीत के 12 पॉइंट्स मिलते हैं।