Team India Match Schedule: भारतीय टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम का बीसीसीआई ने एलान किया है। इस सत्र में टीम इंडिया सितंबर से अगले फरवरी तक कुल 16 मैच खेलेगी। इसमें 5 टेस्ट, 8 टी20 और तीन वनडे मैच शामिल है। टीम इंडिया इस दौरान बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी।
पढ़ें :- VIDEO: शादी में मिठाई के डिब्बे में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा की डर से कांप गई सबकी रुह, मची भगदड़
सितंबर में बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ इस घेरेलू सत्र की शुरूआत होगी। इसके बाद टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टीम तीन टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। चेन्नई 19 सितंबर से शुरू होने वाले भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा, जबकि कानपुर 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। तीन टी20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।
NEWS BCCI announces fixtures for #TeamIndia (Senior Men) international home season 2024-25.
All the details
@IDFCFIRSTBank पढ़ें :- Dhurandhar 2 Release Live : धुरंधर के डायरेक्टर फैंस से की गुजारिश, 'मत शेयर करना स्पॉइलर', मिलेगा तगड़ा सरप्राइज
— BCCI (@BCCI) June 20, 2024
इसके साथ ही न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये मैच बंग्लुरु में खेला जाएगा, जिसके बाद पुणे और मुंबई में दूसरा और तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।