Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आज टीम इंडिया खेलेगी दो करो या मरो के मुकाबले, वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल का टिकट और सीरीज दांव पर

आज टीम इंडिया खेलेगी दो करो या मरो के मुकाबले, वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल का टिकट और सीरीज दांव पर

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs IRE and IND W vs AUS W : आज भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम दिन है, जहां मेंस और विमेंस क्रिकेट में टीम इंडिया को दो अहम मुकाबले खेलने हैं। इस दौरान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम आयरलैंड के खिलाफ 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज ड्रॉ कराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए करो या मरो का मुकाबला खेलेगी।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ

दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20आई मैच में ऐतिहासिक हार के बाद भारत की मेंस टीम को सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर मैच बारिश या किसी और वजह से रद्द होता है तो टीम सीरीज गंवा देगी। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी अगुवाई में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम नहीं करना चाहेंगे। दूसरी तरफ, विमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए हरमनप्रीत कौर की टीम को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम को वापस भारत लौटना होगा। आइये जानते हैं कि ये दोनों मैच कब और कहां खेले जाएंगे-

IND vs IRE : भारत बनाम आयरलैंड का दूसरा T20I मैच कब और कहाँ देखें?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मैच रविवार, 28 जून को बेलफ़ास्ट के स्टॉर्मोंट स्थित सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 5:30 बजे होगा।

IND vs IRE : भारत बनाम आयरलैंड दूसरे T20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी एक दिन के ब्रांड प्रमोशन का कितना करते हैं चार्ज ? रकम उड़ा देगी होश

भारत में, भारत बनाम आयरलैंड दूसरे T20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

IND vs IRE : भारत बनाम आयरलैंड दूसरे T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में, भारत बनाम आयरलैंड दूसरे T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग एक्टिव सब्सक्रिप्शन के साथ SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IND W vs AUS W : ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 कब होगा?

ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 रविवार, 28 जून को शुरू होगा।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

IND W vs AUS W : ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 कहाँ होगा?

ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

IND W vs AUS W : ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 कितने बजे शुरू होगा?

ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 शाम 7 बजे (IST) शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

IND W vs AUS W : भारत में टीवी पर ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 कहाँ देख सकते हैं?

ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में मौका मिलेगा या नहीं? आज ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND W vs AUS W : भारत में ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 कैसे देख सकते हैं?

ऑस्ट्रेलिया विमेन बनाम इंडिया विमेन, T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 भारत में JioStar वेबसाइट और ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Advertisement