Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 Final : आज विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में राधा यादव की अगुवाई वाली इंडिया ए का सामना बांग्लादेश ए टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट होकर 134 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ए टीम 88 रनों पर ढेर हो गयी। इस तरह से इंडिया ए ने फाइनल मैच में 46 रनों से जीत दर्ज की।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में इंडिया ए की कप्तान राधा यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। लेकिन, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बाद तेजल हसब्निस ने 51 और कप्तान राधा यादव 36 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को 134 रन तक पहुँचने में मदद की। पहली पारी में बांग्लादेश ए की कप्तान फ़हीमा ख़ातून ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम की। इस तरह से बांग्लादेश ए को 135 रन का लक्ष्य मिला।
दूसरी पारी में बांग्लादेश ए को पहला झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। साइमा ठाकोर ने इश्मा तंजीम को सस्ते में पवेलियन भेजा। इसके बाद 37 के स्कोर पर शमीमा सुल्ताना का विकेट गिरा। फिर बांग्लादेश के विकेटों का पतन शुरू हो गया और पूरी टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर सिमट गयी। फाइनल में इंडिया ए के लिए प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। तेजल हसब्निस को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।