Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान- सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता होगा दोगुना, PDS डीलर की मार्जिन मनी में भारी वृद्धि

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान- सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता होगा दोगुना, PDS डीलर की मार्जिन मनी में भारी वृद्धि

By Abhimanyu 
Updated Date

Tejashwi Yadav’s big announcement for Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान से पहले विपक्षी महागठबंधन के सीएम फेस और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक के बाद एक बड़ी घोषनाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को तेजस्वी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आई, तो वह बिहार के पंचायती राज प्रतिनिधियों के भत्ते दोगुने कर देगी।

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

पटना में तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार के पंचायती राज प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। बिहार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वितरकों की प्रति क्विंटल मार्जिन मनी में भारी वृद्धि की जाएगी।” पंचायती राज प्रणाली में शासन के तीन स्तर होते हैं – जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत। अध्यक्षों को ‘मुखिया’ (ग्राम पंचायत), ‘प्रमुख’ (पंचायत समिति), और ‘अध्यक्ष’ (जिला परिषद) के रूप में जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा, “बिहार में अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो नाइयों, मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और बढ़ईयों को 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।”

तेजस्वी ने भाजपा एनडीए पर साधा निशाना 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने यह भी कहा, “चुनाव प्रचार शुरू हो गया है और बिहार बेसब्री से बदलाव का इंतज़ार कर रहा है। हम जहां भी जा रहे हैं, सभी जातियों और धर्मों के लोग बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने आ रहे हैं। जनता मौजूदा दूरदर्शिताहीन और भ्रष्ट सरकार से तंग आ चुकी है। इस सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है… लोग भाजपा को समझ चुके हैं… बजट में भी उन्होंने बिहार का पैसा गुजरात में खर्च किया है।”

पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
Advertisement