नई दिल्ली। तेलंगाना स्थापना दिवस (Telangana Formation Day) पर रविवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi) ने कहा कि पिछले 10 सालों में तेलंगाना (Telangana) के लोगों ने मुझे बहुत सम्मान और प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि आपने हमारी पार्टी को एक समृद्ध और विकसित तेलंगाना (Telangana) के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है।
पढ़ें :- मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जयशंकर के साथ अहम बैठक; ट्रेड डील और वेनेजुएला के तेल पर हुई चर्चा
तेलंगाना के मेरे भाइयों और बहनों को नमस्कार
आज तेलंगाना स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं अपने संदेश की शुरुआत मां तेलंगाना के उन अनगिनत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए करना चाहती हूं, जो इस महान राज्य के निर्माण के लिए शहीद हुए।
मैंने 2004 में करीम नगर में… pic.twitter.com/fiZpueKtbO
— Congress (@INCIndia) June 2, 2024
पढ़ें :- सेंधा नमक खा रहे हैं? ज्यादा सेवन हड्डियों को कर सकता है कमजोर, आज ही हो जाएं सावधान
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि मैं उन सभी सपनों को पूरा करना अपना कर्तव्य समझती हूं। आज इस शुभ दिन पर मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि तेलंगाना (Telangana) में रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (Congress Government) अपनी गारंटी को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi) ने
वीडियो संदेश जारी कहा कि तेलंगाना के मेरे भाइयों और बहनों को नमस्कार। आज तेलंगाना स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं अपने संदेश की शुरुआत मां तेलंगाना के उन अनगिनत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए करना चाहती हूं, जो इस महान राज्य के निर्माण के लिए शहीद हुए।
उन्होंने कहा कि मैंने 2004 में करीम नगर में तेलंगाना के लोगों से वादा किया था कि कांग्रेस पार्टी उनके अलग राज्य के सपने को पूरा करेगी। इस बयान के बाद मेरी अपनी पार्टी के अंदर भी असहमति हुई थी। कई लोगों ने हमारी पार्टी भी छोड़ी, मगर आपके धैर्य और संकल्प ने मुझे तेलंगाना के सपने को पूरा करने की शक्ति, साहस और प्रेरणा दी।
पिछले दस वर्षों में तेलंगाना के लोगों ने मुझे बहुत सम्मान और प्यार दिया है। आपने हमारी पार्टी को एक समृद्ध और विकसित तेलंगाना के निर्माण की जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उन सभी सपनों को पूरा करना अपना कर्तव्य समझती हूं।
पढ़ें :- गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को खींचकर पीटा, थप्पड़ मारने का Video वायरल: मुस्लिम युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप
आज इस शुभ दिन पर मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि तेलंगाना में रेवंत रेड्डी जी के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटी को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मैं आप सभी को दसवें तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर उसकी प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देती हूं।
जय हिंद
जय तेलंगाना