Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब बांग्लादेश में हिंदुओं की जान जा रही है, तब मोदी सरकार किस डर से चुप है: संजय सिंह

जब बांग्लादेश में हिंदुओं की जान जा रही है, तब मोदी सरकार किस डर से चुप है: संजय सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार इस मामले में मोदी सरकार को घेरा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ़ सड़क से संसद तक आवाज़ उठती रहेगी।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ समेत अन्य जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा नेता संजय सिंह ने विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचारों पर जहां पूरा देश सवाल कर रहा है, वहीं मोदी सरकार की खामोशी बहुत कुछ कहती है।

पढ़ें :- सांसद संजय सिंह, बोले-बेईमानों ने श्मशान घाट तक को नहीं बख्शा, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, मरम्मत कार्य शुरू

इसी जनविरोध को आवाज़ देने के लिए गौतमबुद्ध नगर जनपद में महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव की उपस्थिति में एवं जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सवाल साफ़ है-जब बांग्लादेश में हिंदुओं की जान जा रही है, तब मोदी सरकार किस डर से चुप है?

उन्होंने आगे लिखा, क्या सत्ता, व्यापार और अडानी की दोस्ती इंसानियत से ऊपर हो गई है?
आम आदमी पार्टी यह खामोशी स्वीकार नहीं करेगी। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ़ सड़क से संसद तक आवाज़ उठती रहेगी।

 

 

पढ़ें :- “स्कूल खोजो 1 लाख पाओ...” AAP सांसद संजय सिंह का दावा- जौनपुर में 5 विद्यालय गायब, पता लगाने वाले के लिए इनाम का ऐलान
Advertisement