Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के पास त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ, बोले- इसे नहीं लिया जा सकता है हल्के में

डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के पास त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ, बोले- इसे नहीं लिया जा सकता है हल्के में

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स ‘व्हाइट हाउस’ (White House)  के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस (White House)  में मौजूद थे। व्हाइट हाउस (White House) के नजदीक गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस (White House) परिसर के बाहर करीब 25 गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं, जिससे हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर दी। बता दें, व्हाइट हाउस (White House) पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान नेसिर बेस्ट नाम से हुई है।हमलावर की उम्र 21 साल बताई जा रही है।

पढ़ें :- US-Iran peace agreement: यूएस ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने किए दस्तखत

ट्रंप ने कहा कि ‘गनमैन का हिंसक इतिहास’

पढ़ें :- G7 Summit : ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाया आईना, बोले-‘इजरायल का अस्तित्व नहीं होता, अगर…’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने इस घटना के बाद सीक्रेट सर्विस टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारी शानदार सीक्रेट सर्विस (Secret Service) और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का धन्यवाद, जिन्होंने व्हाइट हाउस के पास एक गनमैन के खिलाफ तेज और पेशेवर कार्रवाई की। उस गनमैन का हिंसक इतिहास था और संभव है कि उसे देश की प्रिय इमारत को लेकर जुनून था। डोनाल्ड ट्रंप (Donald  Trump) ने कहा कि व्हाइट हाउस (White House)  के गेट्स पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स (Secret Service Agents)के साथ हुई गोलीबारी में गनमैन मारा गया। यह घटना व्हाइट हाउस (White House)  कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के एक महीने बाद हुई है।

उन्होंने बताया कि भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों के लिए वॉशिंगटन को सबसे सुरक्षित और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था वाला स्थान बनाना बेहद आवश्यक है। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा इसकी मांग करती है।

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने भी जताया आभार

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान क्वामे ममदानी (New York City Mayor Zohran Kwame Mamdani) ने कहा कि व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की खबर से वह बेहद स्तब्ध हैं और इस दौरान वे तुरंत कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस के प्रति आभार जताते हैं।

 

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रम्प, बोले- ईरान के साथ जंग खत्म, वे कभी नहीं बनाएंगे परमाणु हथियार, ईरान ने कहा कि अभी हमने नहीं लिया कोई फैसला
Advertisement