IND vs SA Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में भारतीय टीम की जो सबसे बड़ी कमजोरी थी, वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद सबके सामने आ चुकी है। जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर के अंडरस्टडी रयान टेन डोएशेट और सीतांशु कोटक ने ये संकेत दिये हैं कि टीम मैनेजमेंट तीन आउट-ऑफ-फॉर्म बैट्समैन में से कम से कम एक को बाहर कर सकता है। वहीं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर का मानना है कि साउथ अफ्रीका के बदौलत हम जान पाये कि भारत को आगे क्या करना है।
पढ़ें :- ओवरकॉन्फिडेंट टीम इंडिया को अपना Ego छोड़कर हालात के हिसाब से ढलने की ज़रूरत : सुनील गावस्कर
मशहूर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इस बात की ओर इशारा किया है कि साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम की कमजोर कड़ियों को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “SA की वजह से अब हमें पता है कि Ind को आगे क्या करना है। 1) स्पिन के खिलाफ सॉफ्ट स्किल्स वाले बैट्समैन को ऊपर बैटिंग ऑर्डर में लाना… 2) Ind बैट्समैन पर लाखों स्लोअर बॉल फेंकने के लिए ‘थ्रो डाउन’ करने वाला लड़का… 3) एक और विकेट लेने का ऑप्शन पाने के लिए कुलदीप को खेलना होगा।”
Thanks to SA we now know what Ind needs to do next.
1) Get batters with soft skills against spin to bat up the order.
2) Guy doing ‘throw downs’ to throw a a million slower balls at Ind batters.
3) Kuldeep must play to have another wicket taking option.— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) February 22, 2026
पढ़ें :- टीम इंडिया से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बल्लेबाज होंगे बाहर, कोच ने दिया साफ संकेत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की शर्मनाक हार पर पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज टीम इंडिया का परफॉर्मेंस बहुत निराशाजनक रहा। साउथ अफ्रीकी बॉलर्स ने बैटिंग की मुश्किलों को सामने ला दिया, लेकिन सच कहूं तो यह पूरे वर्ल्ड कप में बार-बार होने वाली दिक्कत रही है।”
Really disappointing performance from Team India today. The batting struggles were exposed by South African bowlers, but honestly, this has been a recurring issue throughout the World Cup.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 22, 2026
पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने लिखा, “साउथ अफ्रीका ने आज दिखाया कि उनके पास एक हाई क्लास ओवरऑल बॉलिंग अटैक है, कोई भी बॉलर ऐसा नहीं है जिस पर विरोधी टीम दबाव बना सके। इंडिया के बारे में ऐसा नहीं कह सकते, उनके पास कम से कम दो कमज़ोर कड़ी हैं। दो बॉलर जिन्हें बैट्समैन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।”
पढ़ें :- VIDEO : सूर्या की संजू पर ये टिप्पणी फैंस को नहीं आयी पसंद, कप्तान की हो रही आलोचना
South Africa today showed they have a high class overall bowling attack, no bowler the opposition can go after. Can't say the same about India, they have at least two weak links. Two bowlers who batsmen can take liberties.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 22, 2026