Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी का वीडियो शेयर कर BJP पर साधा निशाना, कहा-UP में माफ़िया भी धुल जाते हैं और धोनेवाले ख़ुद भी

अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी का वीडियो शेयर कर BJP पर साधा निशाना, कहा-UP में माफ़िया भी धुल जाते हैं और धोनेवाले ख़ुद भी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार  (BJP government) पर निशाना साधा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee) का एक वीडियो शेयर कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में माफ़िया भी धुल जाते हैं और धोनेवाले ख़ुद भी।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee) ने काले कपड़े को एक मशीन में डाल रही हैं और उधर से सफेद कपड़े को निकाल रही हैं। इस दौरान कुछ लोग नारेबाजी भी कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘दीदी ने भ्रष्टाचार की कालिख से पुते लोगों को भाजपा में शामिल होने पर सफ़ेदपोश होकर बाहर निकालनेवाली जिस ‘भाजपाई वॉशिंग मशीन’ का डेमो दिखाया है, उसका उप्र में एडवांस मॉडल चल रहा है जिसमें माफ़िया भी धुल जाते हैं और धोनेवाले ख़ुद भी। सरकार माफ़िया न सही तो ऐसे लोगों की ही सूची दे।

Advertisement