India A Squad Announced Warm-up Match : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के मद्देनजर आज से वार्म-अप मैच खेले जा रहा हैं। ये वार्म-अप मैच आमतौर पर पूरे इंटरनेशनल मैच नहीं होते, बल्कि प्रैक्टिस गेम होते हैं, जिनके रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं किए जाते हैं। वार्म-अप मैचों में भारत के लिए दो टीमें खेलेंगी। मुख्य टीम के अलावा, इंडिया ए भी दो वार्म-अप मैच खेलने वाली है। जिसके लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
पढ़ें :- इंतजार खत्म! फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, कब और कहां होगी टक्कर?
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाला है। जिससे पहले 2 फरवरी से 6 फरवरी, 2026 तक 16 वार्म-अप मैच खेले जाने हैं। ये वार्म-अप मैच आमतौर पर पूरे इंटरनेशनल मैच नहीं होते, बल्कि प्रैक्टिस गेम होते हैं, जिनके रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं किए जाते हैं। इंडिया ए, USA और नामीबिया के खिलाफ दो वार्म-अप मैच खेलेगी। जिसकी अगुवाई आयुष बडोनी करने वाले हैं। रियान पराग और रवि बिश्नोई का नाम भी स्क्वाड में शामिल हैं। इसके अलावा, चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि तिलक वर्मा टीम में शामिल होने से पहले एक वार्म-अप मैच खेलेंगे।
इंडिया ए के वार्म-अप मैच का शेड्यूल
इंडिया A बनाम USA नवी मुंबई में – 2 फरवरी, शाम 5 बजे IST
इंडिया A बनाम नामीबिया बेंगलुरु में – 6 फरवरी, शाम 5 बजे IST
पढ़ें :- इंडिया ‘ए’ को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज चोटिल होकर ट्राई सीरीज से बाहर, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह
वार्म-अप मैच के लिए इंडिया ए स्क्वाड
आयुष बडोनी (कप्तान)
नमन धीर
आशुतोष शर्मा
प्रियांश आर्य
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
एन.जगदीसन (विकेटकीपर)
तिलक वर्मा
रियान पराग
मानव सुथार
अशोक शर्मा
उर्विल पटेल (विकेटकीपर)
पढ़ें :- Vaibhav Sooryavanshi : इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
गुरजापनीत सिंह
विराज निगम
रवि बिश्नोई
खलील अहमद
मयंक यादव