IND vs NZ 2nd T20I : क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने हारी हुई बाजी पलट दी। तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने अपनी टीम को शानदार वापसी कराते हुए 4 विकेट से जीत दिलाई। इसके साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
IND vs NZ 2nd T20I : क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने हारी हुई बाजी पलट दी। तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने अपनी टीम को शानदार वापसी कराते हुए 4 विकेट से जीत दिलाई। न्यूज़ीलैंड सोच रहा होगा कि यह मैच उनके हाथ से कैसे निकल गया। इसके साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। शुरुआत में ये स्कोर छोटा लग रहा था, लेकिन भारत ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 112 रन के कुल स्कोर पर 6 विकेट खो दिये थे। पिछले मैच के हीरो नमन धीर के आउट होने के बाद लगा कि मैच मैच पूरी तरह से न्यूज़ीलैंड की मुट्ठी में है। उस समय भारत को आखिरी 5 ओवरों में लगभग 70 रनों की ज़रूरत थी और उनके पास केवल 4 विकेट बचे थे।
भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी ये थी कि कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहा था। पहले मैच के मुकाबले हालात अलग थे; गेंद बल्ले पर उतनी अच्छी तरह नहीं आ रही थी और आउटफील्ड पर ओस भी ज़्यादा नहीं थी। लेकिन, जैसा कि तिलक वर्मा ने अपने अब तक के छोटे से करियर में कई बार किया है, उन्होंने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाया और बेहतरीन अंदाज़ में मैच का रुख पलट दिया।
इस दौरान तिलक और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच 30 गेंदों में 69 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। तिलक 26 गेंदों में 51 रन और नीतीश 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।