Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महान शासक सम्राट अशोक की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाए, घोषित हो एक दिन का अवकाश : नीरज मौर्य

महान शासक सम्राट अशोक की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाए, घोषित हो एक दिन का अवकाश : नीरज मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने सम्राट अशोक की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाए जाने और उस दिन सरकारी अवकाश घोषणा करने की मांग उठाई है। लोकसभा में बोलते हुए नीरज मौर्या ने ये मांग की है। सपा सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट जिनके स्तंभ से ली गयी,लोक कल्याण के लिए इतिहास में दर्ज महान शासक सम्राट अशोक महान की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाए व पूरे देश मे महान सम्राट अशोक जयंती के दिन अवकाश की घोषणा हो, आज संसद में इसका मुद्दा उठाया व सरकार से अशोक जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश करने व सरकारी स्तर पर जयंती मनाने आया प्रावधान हो ऐसी मांग की।

पढ़ें :- अभिनेता रणवीर सिंह से मांगी गई 20 लाख रुपए की फिरौती, क्राइम ब्रांच ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

वहीं, इससे पहले सपा सांसद नीरज मौर्य की मांग पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार सम्राट अशोक की जयंती दिनांक 05 अप्रैल 2025 को है। सम्राट अशोक महान शासक थे। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी जिला कार्यालयों पर दिनांक 05 अप्रैल 2025 को सम्राट अशोक की जयंती मनाई जायेगी।

पढ़ें :- 'मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जिन्हें अभिषेक शर्मा का सामना करना है...' कप्तान सूर्या ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

 

 

Advertisement