Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा सरकार ने गौहत्या व गौमांस के निर्यात पर पाबंदी न लगाकर हिंदुओं के साथ किया धोखा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

भाजपा सरकार ने गौहत्या व गौमांस के निर्यात पर पाबंदी न लगाकर हिंदुओं के साथ किया धोखा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (Jyotirmath of Uttarakhand) के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) सोमवार को लखनऊ में थे। उन्होंने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Foundation) में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा (BJP)  ने देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज का वोट लेकर उनके साथ धोखा किया। तीन बार लगातार सरकार में रहने के बावजूद गौ हत्या को रोकने और गौ- प्रतिष्ठा के लिए भाजपा (BJP)  ने कुछ भी नहीं किया इसलिए उन्हें मठ से निकलना पड़ा।

पढ़ें :- अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

इस मुद्दे को मुहिम बनाकर वह अपने समर्थकों के साथ भारत भ्रमण पर हैं। उन्होंने कहा कि इस पुनीत काम की शुरुआत उन्होंने राम की नगरी अयोध्या से की है और आज वो लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में हैं। वह इस आंदोलन को लेकर देश के सभी राज्यों में जाएंगे और देश में गौहत्या बंद होने तक चुप नहीं बैठेंगे।

उन्होंने देश के सौ करोड़ हिंदुओं का आह्वान किया कि सभी लोग उनके इस पुनीत मुहिम में उनके साथ आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में प्रसादम के नाम पर देश के करोडों श्रद्धालु हिंदुओं को गाय की चर्बी खिला दी गई। इस घोर पाप पर तो देश में क्रांति हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मठ के संत के मुख्यमंत्री होते हुए भी देश में सबसे ज्यादा 79 में से 40 गोमांस के लिए कत्लखाने यूपी में हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

पढ़ें :- केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी...राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
Advertisement