पटना। बिहार के जनपद बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आई है। यहां पर एक सिरफिरे प्रेमी ने प्यार में पागल होकर प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब युवती जयमाल के लिए स्टेज पर आई थी। वहीं घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। दुल्हन की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पढ़ें :- बिहार के 'कनिष्क नारायण' बने ब्रिटेन के पहले 'AI' मंत्री, मुजफ्फरपुर में खुशियों की लहर
बिहार के जनपद बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से मंगलवार को बारात गई थी। बैंड बाजा के साथ बारातियों का स्वागत कर द्धारचार किया गया। इसके बाद दुल्हा स्टेज पर जयमाल के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा था। दुल्हन आरती जब स्टेज पर अपने रिश्तेदारों और सहेलियों के साथ आई तो उसी समय एक गोली चली। गोली सीधी जा कर दुल्हन को लगी और बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ी। गोली चलने के बाद एक तरफ जहां बारात में भगदड़ मच गई। वहीं परिजन घायल दुल्हन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं भगदड़ का फायदा उठा कर आरोपी युवक भी मौके से फरार हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शर्मनाक! कल रात बक्सर में जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन आरती को उसके सिरफिरे प्रेमी ने गोली मार दी — दूल्हे के सामने! पेट में गोली लगी, खून से लथपथ गिर पड़ी। आरोपी दीनबंधु फरार। आरती क्रिटिकल, वाराणसी रेफर।
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा कहाँ है?
#BuxarShooting… pic.twitter.com/Z6lynmjfQ8 पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
— NationOnPitch (@NationOnPitch) February 25, 2026
गांव वालों का कहना कथित प्रेमी ने किया है जानलेवा हमला
ग्रामीणों ने बताया कि जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित उसके प्रेमी ने गोली मार दी है। गांव वालों ने बताया कि आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी है और उसका दुल्हन के साथ प्रेम प्रसंग था। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दुल्हन से एकतरफा प्यार करता था। उसकी शादी तय होने के बाद से ही वह नाराज था। इसी रंजिश की वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।