लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, शुभम द्विवेदी की पत्नी पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रही हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि स्व. शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिया जाए और महिला की सरकारी नौकरी की मांग पूरी करी जाए।
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के व्यापारी स्व. शुभम द्विवेदी की पत्नी ने इस बात पर सार्वजनिक तौर पर दुख प्रकट किया है कि वो उप्र के मुख्यमंत्री से कई महीनों से मिलने की लगातार कोशिश कर रही हैं परंतु उनकी तरफ़ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। क्या यही है भाजपा का महिला सम्मान का असली सच?
ये घोर निंदनीय है कि अपने राज्य की एक पीड़ित बेटी का दर्द सुनने का समय मुख्यमंत्री जी के पास नहीं है लेकिन दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने का समय है। भाजपा के घोर समर्थक तक मुख्यमंत्री जी के इस निर्दयी व्यवहार पर बेहद शर्मिंदा होंगे, खासतौर से एक औरत होने के नाते भाजपा की महिला सदस्यों को मुख्यमंत्री जी का ये रूखा व्यवहार बहुत खल रहा होगा। जिसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा हो और ऊपर से वो उपेक्षा का शिकार भी तो निराश-हताश होकर और टूट जाता है।
उन्होंने आगे कहा, ये हालात कभी किसी की ज़िंदगी में न आएं। इस उपेक्षा के पीछे अगर और कोई वजह हो तो वो स्पष्ट की जाए। हमारी मांग है कि स्व. शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिया जाए और महिला की सरकारी नौकरी की मांग पूरी करी जाए। अगर ये नहीं हुआ तो हम सरकार में आकर ये मांग पूरी करेंगे। भाजपा संवेदनहीन भी और हृदयहीन भी।
पढ़ें :- अखिलेश यादव पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले-जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका होगा एनकाउंटर