CJP’s Parliament March Again Today : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और देशभर से आए छात्रों व अन्य लोगों ने सोमवार को संसद मार्च की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें लोग चुप-चाप सुरक्षाकर्मियों की मार खाते रहे। वहीं, आज (मंगलवार) को प्रदर्शनकारी एक बार फिर संसद मार्च करेंगे।
पढ़ें :- पर्यावरण और जलवायु पर वैश्विक मंथन, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ
जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी और देशभर प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर फिर से मच तैयार कर लिया है और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कल सीजेपी के संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर खाली करा दिया था। लेकिन, सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके और उनके समर्थक 6 घंटे बाद फिर लौट आए। सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दीपके ने एक मीडिया आउटलेट से कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। बता दें कि प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था।
आज पुनः जंतर मंतर पर, pic.twitter.com/MiTEvKbSKI
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 21, 2026