नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को तीसरे दिन भी राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में लगातार पूछताछ हो रही है। इससे इतर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय पर ‘हमला’ बोला है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस ने कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी। उधर, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कांग्रेस मुख्यालय के अंदर दाखिल नहीं हुए और न ही उन्होंने बल प्रयोग किया।
पढ़ें :- Recipe of Bengal sweet Sandesh: आज के डिनर के साथ परिवार को सर्व करें बंगाल की फेसम मिठाई संदेश, फटाफट नोट करें इसकी रेसिपी
राज्यसभा सांसद श्री @rssurjewala जी ने दिल्ली पुलिस के झूठ को बेनकाब किया:
आज मोदी सरकार और भाजपा की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की सब हदें पार कर गई है।
जो पिछले 75 साल में नहीं हुआ, वो मोदी सरकार की पिट्ठू पुलिस ने भाजपा के इशारे से किया। pic.twitter.com/V6gQQPIBCn
— Congress (@INCIndia) June 15, 2022
पढ़ें :- भारत का एक और बड़ा दुश्मन हैप्पी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार, 14 आतंकी हमलों में रहा शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की हर सीमा पार गई। भाजपा के इशारे पर पुलिस दरवाजे तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय में घुसी और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पीटा। अब लगता है कि प्रजांतत्र की हत्या हो चुकी है, संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है।’’
LIVE: Special Congress Party Briefing by Shri @rssurjewala at the AICC HQ.
https://t.co/O8fP87far5— Congress (@INCIndia) June 15, 2022
पढ़ें :- Tomato Macroni: सुबह बच्चों को स्कूल में हो रही हो देरी तो मिनटों में तैयार होगी टोमेटो मैक्रोनी, ये है इसकी रेसिपी
किस हैसियत से कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला?
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमारे सब्र का इम्तहान नहीं लें। किस हैसियत से पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला? वे कैसे कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीट सकते हैं? इसका जवाब दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार को देना पड़ेगा। इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी जान लें कि एक-एक अधिकारी का हिसाब होगा।
इस तरह से किसी भी नेता को लात मारना कैसे लाज़मी ठहराया जा सकता है ? यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को कैसे लात मारी देखिए। pic.twitter.com/HH0atu2GLS
— Ashish Kumar Singh (ABP News) (@AshishSinghLIVE) June 15, 2022
सुरजेवाला ने कहा कि हमारी मांग है कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, उन्हें निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय जांच हो। उनके अनुसार कि आज शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष या विधायक दल के नेता इस घटना की निंदा करेंगे। कल पूरे देश में कांग्रेस के लोग राजभवनों का घेराव करेंगे क्योंकि मोदी सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है। 17 जून को हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा।
पढ़ें :- 61 की उम्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष आज बनेंगे दूल्हा, अपनी ही पार्टी की नेत्री से रचाएंगे शादी
ओ तानाशाह…जब गुण्डई ही करनी है, तो उतरो लोकतंत्र की कुर्सी से और आओ जनता के सामने।
कांग्रेस के जिस दफ्तर में तुमने अपने पुलिसिया गुंडे भेजे हैं, उस दफ्तर ने दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य को धूल चटाई है…तुम्हारे अहंकार की तो हैसियत ही क्या है?
हम अहंकार तुम्हारा तोड़ेंगे। pic.twitter.com/rQexyK3srA
— Congress (@INCIndia) June 15, 2022
कांग्रेस ने जारी किया हमले का वीडियो
उन्होंने दावा किया कि ‘महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ उठने वाली राहुल जी की आवाज को दबाया जा रहा है। किसानों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए उठने वाली राहुल जी की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ लगाए आरोप के पक्ष में एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एवं अन्य सुरक्षाकर्मी कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जाते दिख रहे हैं।
Dear Modi Media,
पढ़ें :- Drumstick or Moringa Parathas: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर सहजन या मोरिंगा के पराठे
अगर हमारे लिए आवाज नही उठा सकते तो कम से कम पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा AICC HQ में हुई मारपीट पर मोर्चा खोल लीजिए..
नही तो चुल्लू भर पानी में…. pic.twitter.com/GEvHJ8pDqb
— Srinivas BV (@srinivasiyc) June 15, 2022
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि ये संघर्ष है- सत्य की रक्षा के लिए, संविधान की रक्षा के लिए। भाजपा की तानाशाही हुकूमत और उस हुकूमत का क्रूर शासक कान खोलकर सुन ले- इस क्रूरता का करारा जवाब दिया जाएगा, हर जुल्म का हिसाब लिया जाएगा। लड़ाई जारी है।
पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के भीतर जाने की बात नकारी
पार्टी के सांसद कार्ति चिदंबरम ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ‘निजी मिलिशिया’ की तरह व्यवहार कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में घुसने के मुख्य विपक्षी दल के इस आरोप को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि कुछ धक्कामुक्की हुई हो, लेकिन पुलिस कांग्रेस कार्यालय के भीतर नहीं गई। पुलिस ने कोई बल प्रयोग भी नहीं किया।