नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, “अच्छे दिनों” के नाम पर इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। भारत में 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58 प्रतिशत संपत्ति है, और निचले स्तर पर गरीब 50 प्रतिशत लोगों के पास केवल 15 प्रतिशत हिस्सा है।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अरबबपति मित्रों को बांटों देश की संपत्ति, गरीबों पर भाजपाई लूट की रोज़ाना विपत्ति! मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे असमान अर्थव्यवस्था बना दिया है! भारत में 10% सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58% संपत्ति है, और निचले स्तर पर गरीब 50% लोगों के पास केवल 15% हिस्सा है।
अरबबपति मित्रों को बाँटों देश की संपत्ति,
गरीबों पर भाजपाई लूट की रोज़ाना विपत्ति !मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे असमान अर्थव्यवस्था बना दिया है!
भारत में 10% सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58% संपत्ति है, और निचले स्तर पर गरीब 50% लोगों के पास केवल 15% हिस्सा
पढ़ें :- राहुल गांधी और 25 सांसदों को गुंडा गोली मारने की गुंडा दे रहा है धमकी, ये नरेंद्र मोदी सरकार की नफरती सोच का है नतीजा : कांग्रेस
⦿ देश… pic.twitter.com/E6nmSlvLaR
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 11, 2025
उन्होंने आगे लिखा, देश के 1% अमीरों के पास 40.1% संपत्ति, 10% अमीर दो-तिहाई से ज़्यादा, यानी उनके पास 65% संपत्ति, 50% गरीब भारतीयों के पास केवल 6.4% संपत्ति, 1% लोगों के पास 22.6% राष्ट्रीय (1922 के बाद सबसे ज़्यादा) और महिलाओं की श्रम भागीदारी सिर्फ 15.7%, 11 साल में कोई सुधार नहीं है। “अच्छे दिनों” के नाम पर भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला और समाज में असमानता को और विकराल बना दिया है।