Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘निर्वाचन आयोग को ‘G2′ से परमिशन मिल गयी…’ कांग्रेस ने चुनाव की घोषणा से पहले ECI पर कसा तंज

‘निर्वाचन आयोग को ‘G2′ से परमिशन मिल गयी…’ कांग्रेस ने चुनाव की घोषणा से पहले ECI पर कसा तंज

By Abhimanyu 
Updated Date

ECI Press Conference Today : भारत निर्वाचन आयोग आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। जिसमें पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान हो सकता है। इस बीच, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर चुनाव की घोषणा के लिए ‘G2’ परमिशन मिलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधने के लिए ‘G2’ शब्द का इस्तेमाल करती है; ये दोनों ही गुजरात से हैं।

पढ़ें :- West Bengal Results: गृहमंत्री अमित शाह के साथ बंगाल जीत के असली शिल्पकार हैं भाजपा के ये नेता

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा, “निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे 2026 के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा। इसे ‘G2’ से हरी झंडी मिल चुकी होगी, क्योंकि ‘G1’ ने उद्घाटन, रिबन काटने, झंडी दिखाने और नई योजनाओं की शुरुआत करने का अपना यह दौर पूरा कर लिया होगा। निर्वाचन आयोग की ‘आचार संहिता’ (MCC) जल्द ही लागू हो जाएगी। लेकिन 2014 के बाद से, इसका मतलब ‘मोदी की चुनाव प्रचार संहिता’ बन गया है—जो मानहानि, गाली-गलौज, डराने-धमकाने, डर फैलाने और झूठ का वायरस फैलाने से भरी होगी।”

बता दें कि विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर कई मौकों पर सत्ताधारी भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है। जिसमें एसआईआर की प्रक्रिया भी शामिल है। कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में नोटिस देकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने की मांग की है। इस नोटिस पर लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सदस्यों ने साइन किए हैं।

Advertisement